Srinagar: प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासों को लेकर बड़ी अपडेट आई है। घाटी में 20 लोकेशन्स पर 6,000 में से 5,176 फ्लैट्स का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

Srinagar: प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासों को लेकर बड़ी अपडेट आई है। घाटी में 20 लोकेशन्स पर 6,000 में से 5,176 फ्लैट्स का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग (DMRR&R) के चल रहे और नए प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता PW(R&B) विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अनिल कुमार सिंह और DMRR&R के प्रिंसिपल सेक्रेटरी चंद्राकर भारती ने संयुक्त रूप से की। इस बारे में जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है।
20 लोकेशन पर 5,176 फ्लैट तैयार
बैठक में जानकारी दी गई कि कश्मीर घाटी में 20 जगहों पर PM पैकेज कर्मचारियों के लिए 6,000 फ्लैट स्वीकृत थे, जिनमें से 5,176 फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं। ज्यादातर साइट्स पर लिफ्ट, इंटरनल रोड, ड्रेनेज और कम्युनिटी हॉल जैसे अलाइड वर्क भी पूरे होने वाले हैं।
बचे हुए फ्लैट्स का हैंडओवर जल्द
प्रवक्ता ने कहा कि बचे हुए काम को पूरा करने और हैंडओवर/टेकओवर के लिए डेडलाइन तय कर दी गई है। सरकार ने निर्देश दिया है कि तैयार फ्लैट्स का कब्जा सरकारी मानदंडों के तहत पहले से किए गए अलॉटमेंट के हिसाब से फेज-वाइज पात्र कर्मचारियों को सौंपा जाए।
जम्मू में माइग्रेंट कैंपों की मरम्मत के लिए 82.45 करोड़
जम्मू में माइग्रेंट कैंपों के विभिन्न ब्लॉक्स की बड़ी मरम्मत और रेनोवेशन के लिए सरकार ने 82.45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
PoJK भवन और नए प्रोजेक्ट्स पर क्या अपडेट है?
सुकेतार में बन रहे PoJK भवन के निर्माण की भी समीक्षा की गई और इसे इसी फाइनेंशियल ईयर में हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया गया। चीफ इंजीनियर ने बताया कि जम्मू के पुरखू में कश्मीरी माइग्रेंट्स के लिए अतिरिक्त फ्लैट्स की DPR फाइनल की जा रही है। जगती में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बना मल्टीपर्पज कम्युनिटी हॉल पूरा हो चुका है।
कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास में अहम कदम
सरकार का ये प्रोजेक्ट सिर्फ फ्लैट बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घाटी में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 20 लोकेशन्स पर 5,176 फ्लैट्स का पूरा होना और जम्मू के माइग्रेंट कैंपों के लिए 82.45 करोड़ रुपये की मरम्मत योजना से साफ है कि सरकार रिहैबिलिटेशन को लेकर गंभीर है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।