Subashini Balasubramaniyam Dead: तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने चेन्नई स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सोमवार (6 अप्रैल, 2026) को उन्होंने आखिरी सांस ली। खबर है कि परिवार में झगड़े के बाद एक्ट्रेस ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने यह कदम अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले उठाया। बताया जा रहा है कि सुभाषिनी ने चेन्नई में अपने घर पर सुसाइड कर लिया।
