Kerala Election 2026: बीजेपी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Kerala Assembly Election 2026: बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची में अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टीएन सुरेश और नेय्याट्टिनकारा से एस राजशेखरन नायर को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मावेलिक्कारा से अजिमोन, चिरायिनकीझु से बीएस अनूप और अडूर सीट से पंडालम प्रतापन को भी टिकट दिया गया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
Keralam Assembly elections 2026: केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है

Kerala Assembly Election 2026: केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तीसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 नाम शामिल हैं और इससे पार्टी की चुनावी तैयारियां और तेज होती नजर आ रही हैं। इस सूची के अनुसार तिरुवनंतपुरम से करमना जयन को टिकट दिया गया है, जबकि पुथुपल्ली से रवींद्रनाथ वकाथानम, चावरा से केआर राजेश, चदयमंगलम से आरएस अरुण राज और पीरुमेडे सीट से वी रतीश को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट

बीजेपी ने अपनी तीसरी सूची में अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टीएन सुरेश और नेय्याट्टिनकारा से एस राजशेखरन नायर को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मावेलिक्कारा से अजिमोन, चिरायिनकीझु से बीएस अनूप और अडूर सीट से पंडालम प्रतापन को भी टिकट दिया गया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।


चुनावी मैदान में ये दिग्गज

केरल बीजेपी के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने नेमोम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए आभारी हैं, जिन्होंने बड़ी संख्या में उनके साथ आकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने नेमोम और तिरुवनंतपुरम के लोगों का भी धन्यवाद किया और कहा कि जनता के इस भरोसे ने उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ा दी है। चंद्रशेखर ने वादा किया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे इलाके के विकास और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार मेहनत करेंगे और नेमोम को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को BJP ने केरल विधानसभा चुनावों के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है। केरल की सभी 140 सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।