Ketan Murder Case: '12वीं पास नहीं कर सकी सिया...', बेटी की पढ़ाई, बिजनेस और चेतन से रिश्ते पर मां ने तोड़ी चुप्पी

Ketan Agarwal Murder Case : सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर उसकी मां पूजा गोयल ने कहा कि दोनों की पहली मुलाकात मार्केट यार्ड में हुए एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। उनका दावा है कि जब सिया की केतन अग्रवाल से सगाई हुई थी, तब तक सिया और चेतन के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं था

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 4:40 PM
Ketan Agarwal Murder Case: पूरे देश में इस समय चर्चा का विषय बने केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर रोज हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं।

पूरे देश में इस समय चर्चा का विषय बने केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर रोज हैरान करव देने वाले खुलासे हो रहे हैं। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका कथित प्रेमी चेतन फिलहाल इस मर्डर केस में पुलिस के हिरासत में हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, केतन की हत्या की साजिश सिया और चेतन ने रचि थी। वहीं इस मामले में सिया गोयल के परिवार की ओर से भी कई खुलासे किए गए हैं। अब सिया गोयल की मां ने अपनी बेटी को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई है।

12वीं पास नहीं थी सिया!

सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने बताया कि उनकी बेटी की पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी और वह 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर सकी थी। उन्होंने कहा कि सगाई तय होने से पहले ही यह बात केतन अग्रवाल के परिवार को बता दी गई थी। पूजा गोयल के अनुसार, 20 वर्षीय सिया ने पढ़ाई छोड़ने के बाद घर से ही केक और बेकिंग का छोटा कारोबार शुरू किया था। उसे जानने वाले लोग उसे खुशमिजाज और फैशन पसंद लड़की बताते थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन इतने बड़े विवादित मामले में आरोपी बन जाएगी।


हत्याकांड में हो रहे हैं कई खुलासे

इस बीच, केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियां हजारों फोन कॉल, फटे हुए पासपोर्ट और कई घंटों तक इंटरनेट बंद रहने जैसी बातों को जोड़कर मामले की जांच कर रही हैं। वहीं, यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर रेडिट पर लोग सिया के बेकिंग कारोबार और इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियां कर रहे हैं।

केतन के परिवार को जानकारी होने का दावा

पूजा गोयल ने मीडिया को एक बातचीत में बताया कि उनकी बेटी सिया की पढ़ाई ज्यादा नहीं हुई थी और वह 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर सकी थी। उन्होंने कहा कि यह बात कभी छिपाई नहीं गई थी। पूजा गोयल के मुताबिक, सगाई से पहले ही उन्होंने केतन अग्रवाल की मां और उनके परिवार को सिया की पढ़ाई के बारे में पूरी जानकारी दे दी थी। उन्होंने बताया कि सिया की पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी। इसलिए उसने घर से ही केक और बेकिंग का अपना छोटा कारोबार शुरू कर लिया था।

चेतन और सिया की कैसे हुई थी मुलाकात?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिया का दाखिला पुणे के एक कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई के लिए हुआ था। हालांकि, कॉलेज में उसकी पढ़ाई और गतिविधियों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर उसकी मां पूजा गोयल ने कहा कि दोनों की पहली मुलाकात मार्केट यार्ड में हुए एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। उनका दावा है कि जब सिया की केतन अग्रवाल से सगाई हुई थी, तब तक सिया और चेतन के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं था। पूजा गोयल ने यह भी कहा कि सिया कभी केतन से दूरी नहीं बनाती थी। उनके अनुसार, जब भी केतन सिया को फोन करता था, वह हमेशा बात करती थी और कभी उससे मिलने या बातचीत करने से नहीं बचती थी। उदयपुर यात्रा को लेकर उठ रहे सवालों पर भी पूजा गोयल ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उस यात्रा के पीछे एक खास वजह थी और जरूरत पड़ने पर उसका पूरा जवाब दिया जाएगा।

सिया के बेकिंग बिजनेस को लेकर क्या जानकारी सामने आई?

सिया गोयल को जानने वाले लोग बताते हैं कि वह खुशमिजाज स्वभाव की थी और उसे फैशन का भी शौक था। कुछ समय पहले उसने घर से ही केक और बेकिंग का छोटा कारोबार शुरू किया था। हालांकि, इस कारोबार के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया एक संपन्न परिवार से आती है। उसका परिवार पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके में स्थित 'लीला कुंज' नाम के बड़े बंगले में रहता है। यह इलाका शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में गिना जाता है। बताया जाता है कि उसका परिवार ड्राई फ्रूट्स के कारोबार से जुड़ा है।

इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी सिया के बेकिंग कारोबार को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासकर रेडिट पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या किसी ने उसके बेकिंग बिजनेस से कभी केक ऑर्डर किया था। इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।