मंगेतर को मारने की बजाय प्रेमी के साथ क्यों नहीं भाग गई सिया गोयल? खौफनाक साजिश रचने वाली इस लड़की को था ये डर

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को आरोपी बनाया है। वहीं इसी बीच एक सवाल ये भी है कि अगर सिया इस शादी से खुश नहीं थी, तो उसने रिश्ता तोड़ने या कोई दूसरा रास्ता अपनाने के बजाय कथित तौर पर इतनी गंभीर साजिश क्यों रची। पुलिस की जांच में कौन-कौन सी बातें सामने आई है

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 5:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ketan Agarwal Murder: चेतन चौधरी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने और सिया गोयल ने साथ में घर छोड़कर जाने की संभावना पर चर्चा की थी

Ketan Agarwal murder Case: पुणे में 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या का केस इस समय सुर्खियां में बना हुआ हैं। पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन का हत्या का आरोप लगा है। दोनों इस समय पुलिस के हिरासत में है। वहीं इसी बीच एक सवाल ये भी है कि अगर सिया को केतन के साथ शादी नहीं करनी थी तो उसने इस शादी के लिए हां क्यों किया? या फिर वह अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ भागकर क्यों नहीं शादी कर ली। सिया ने अपने होने वाले पति को रास्ते से हटाने के लिए इतना खतरनाक प्लान क्यों बनाया। वहीं पुलिस की जांच में कई बातें सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा।

क्यों नही भागी चेतन के साथ?

PTI ने रिपोर्ट के मुताबिक पुणे पुलिस बताया, परिवार की बेइज्जती के डर से सिया गोयल ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल के साथ अपनी सगाई तोड़कर अपने पार्टनर चेतन चौधरी के साथ भाग जाने से मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय सिया गोयल अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी के साथ घर छोड़कर जाने और कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई सगाई तोड़ने के पक्ष में नहीं थी। जांच के दौरान सामने आया कि उसे इस बात की चिंता थी कि ऐसा करने से उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है और उन्हें लोगों के बीच शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।


चेतन ने किया ये खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि चेतन चौधरी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने और सिया गोयल ने साथ में घर छोड़कर जाने की संभावना पर चर्चा की थी। लेकिन सिया इसके लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने और केतन अग्रवाल से रिश्ता तोड़ने पर उसके परिवार की बदनामी होगी। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। वहीं मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

चेतन पर कैसे हुआ शक

केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इस घटना को एक हादसा माना गया और सिया गोयल ने भी परिजनों को बताया था कि केतन का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। जांच के आगे बढ़ने पर मामला नया मोड़ ले गया। पुलिस ने किले के टिकट काउंटर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति हुडी पहनकर केतन और सिया के पीछे चलता दिखाई दिया। इसके बाद जांच अधिकारियों ने मामले को नए सिरे से देखना शुरू किया और कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।

हुडी से हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसने अपने चेहरे को हुडी से काफी हद तक ढक रखा था और कानों में हेडसेट लगाया हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना आसान नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य वीडियो में सिया गोयल अचानक पीछे की ओर देखती नजर आती है, तभी वह व्यक्ति तेजी से नीचे बैठ जाता है। इस हरकत ने जांचकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन पर शक गहरा गया। पुलिस ने ये भी बताया कि जिस दिन घटना हुई, उस समय मौसम काफी गर्म था और तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस था, ऐसे में उस व्यक्ति का हुडी पहनकर घूमना भी जांच का एक अहम बिंदु बन गया।

पुलिस कस्टडी में है चेतन-सिया

पुलिस जांच आगे बढ़ने पर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति की पहचान चेतन चौधरी के रूप में होने का दावा किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, चेतन चौधरी और सिया गोयल पर केतन अग्रवाल की हत्या की योजना बनाने का आरोप है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उन्हें 29 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अभी इस पूरे मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।