Kotak Mahindra Bank Fraud Case: केंद्रीय एजेंसी ईडी (ED) ने पंचकूला नगर निगम के पैसों के गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ₹131.33 करोड़ की संपत्ति अटैच यानी कुर्क की है। इसके अलावा ईडी ने नौ आरोपियों के खिलाफ प्रॉसीक्यूशन कंप्लेन्ट भी दर्ज की है। सीएनबीसी-टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने फर्जीवाड़े मामले में 5 अगस्त को इस कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी। ईडी ने बताया कि जो एसेट्स अटैच हुए हैं, उनमें से ₹12.85 करोड़ की बैंक जमा राशि और ₹118.28 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियां शामिल हैं। इस फर्जीवाड़े का कनेक्शन कोटक महिंद्रा बैंक से भी है।
