Lucknow Plot: लखनऊ में LDA के सरकारी प्लॉट की इस बंपर स्कीम के लिए अब सिर्फ बचे हैं 4 दिन! यहां से एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट सब 10-15 मिनट दूर
LDA Lucknow Plot Scheme: नवाबों के शहर लखनऊ में अपना खुद का सरकारी प्लॉट खरीदने या इन्वेस्टमेंट करने का एक बहुत ही शानदार और आखिरी मौका सामने आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने घर खरीदारों और निवेशकों के लिए एक अर्जेंट अलर्ट जारी किया है।
लखनऊ में सरकारी प्लॉट पाने का आखिरी मौका, रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 4 दिन बाकी
LDA Lucknow Plot Scheme: नवाबों के शहर लखनऊ में अपना खुद का सरकारी प्लॉट खरीदने या इन्वेस्टमेंट करने का एक बहुत ही शानदार और आखिरी मौका सामने आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने घर खरीदारों और निवेशकों के लिए एक अर्जेंट अलर्ट जारी किया है। एलडीए की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित आवासीय प्लॉट योजना अनंत नगर योजना के चौथे चरण (Phase IV) के लिए रजिस्ट्रेशन बंद होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं।
योगी आदित्यनाथ सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में उपलब्ध प्लॉट्स की सबसे खास बात इसकी प्राइम लोकेशन है। यहां से एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी मुख्य जगहें मात्र 10 से 15 मिनट की दूरी पर हैं। आइए जानते हैं इस बंपर स्कीम की आखिरी तारीख, प्लॉट्स के साइज और आवेदन करने का पूरा तरीका।
LDA के ऑफिशियल कम्युनिकेशन के मुताबिक इस स्कीम के चौथे चरण में रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 4 दिन का समय बचा है। इस लिहाज से अब आवेदन करने की फाइनल डेडलाइन 27 मई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है। इसके बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एलडीए इस पूरी योजना को मोहन रोड पर करीब 785 एकड़ की विशाल जमीन पर डेवलप कर रहा है। इसे एक मॉडर्न और फ्यूचर-रेडी टाउनशिप के रूप में एडुटेक सिटी मॉडल पर डिजाइन किया गया है। यह कोई सामान्य हाउसिंग कॉलोनी नहीं है, बल्कि यहां करीब 1.5 लाख निवासियों के रहने के लिए वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट की मुख्य खासियतें
टाउनशिप में करीब 130 एकड़ से ज्यादा का एरिया सिर्फ पार्कों और ग्रीन स्पेस (हरियाली) के लिए रिजर्व रखा गया है। यहां आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम लगाया जा रहा है। पूरी टाउनशिप में बिजली के तार जमीन के नीचे। ग्रिड-पैटर्न पर बनी चौड़ी सड़कें, ईवी चार्जिंग स्टेशन्स, कम्युनिटी सेंटर्स और हाई-क्वालिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस इस टाउनशिप का हिस्सा होंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट रेरा से रजिस्टर्ड भी है। इससे खरीदारों को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा मिलती है।
तीन अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं प्लॉट
अनंत नगर योजना के चौथे चरण में कुल 498 भूखंडों को शामिल किया गया है। इन्हें तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि लोग अपनी इनकम और पर्चेजिंग कैपेसिटी (खरीदने की क्षमता) के हिसाब से सही प्लॉट चुन सकें-
288 वर्गमीटर: इसके कुल 155 प्लॉट्स उपलब्ध हैं।
200 वर्गमीटर: इसके कुल 178 प्लॉट्स उपलब्ध हैं।
162 वर्गमीटर: इसके कुल 165 प्लॉट्स उपलब्ध हैं।
ये सभी प्लॉट्स मुख्य रूप से अलौकिक खंड (493 प्लॉट), आदर्श खंड (4 प्लॉट) और आकाश खंड (1 प्लॉट) में स्थित हैं।
पिछले चरणों में रही है प्लॉट्स की भारी डिमांड
अनंत नगर योजना की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके पहले के तीन चरणों में खरीदारों ने भारी दिलचस्पी दिखाई थी। शुरुआती तीन फेजेस को मिलाकर कुल 1,283 प्लॉट्स निकाले गए थे, जिनके लिए एलडीए को करीब 29,000 एप्लीकेशन्स (आवेदन) मिले थे। अधिकारियों को उम्मीद है कि चौथे चरण के लिए भी लोगों में ऐसा ही भारी उत्साह देखने को मिलेगा।
आवेदन करने का पूरा तरीका जानिए
बिचौलियों और दलालों को दूर रखने के लिए एलडीए ने पूरी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को 100% डिजिटल और पारदर्शी रखा है। प्लॉट्स का अलॉटमेंट एक कंप्यूटराइज्ड लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन की अवधि: 28 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर 27 मई, 2026 की रात 11:59 बजे तक।
ऑफिशियल एप्लीकेशन पोर्टल: आपको आवेदन करने के लिए registration.ldalucknow.in पर जाना होगा।
सबसे पहले पोर्टल पर जाकर ₹1,100 का भुगतान करके ब्रोशर (बुकलेट) खरीदें (यह फीस नॉन-रिफंडेबल है)। इसके बाद अपने पसंदीदा प्लॉट की अनुमानित कीमत का 5% हिस्सा रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में ऑनलाइन जमा करें। किसी भी प्रकार की पूछताछ या समस्या के लिए आप एलडीए के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-5000 पर संपर्क कर सकते हैं।