लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटर्स की हत्या...अमेरिका में हुआ गैंगवार, सामने आई ये बड़ी जानकारी

Lawrence Bishnoi Gang : हालांकि, अमेरिकी कानून एजेंसियों ने अभी तक मारे गए लोगों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले को लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:53 PM
अमेरिका में इंडियन गैंगस्टर की गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है।

अमेरिका में इंडियन गैंगस्टर की गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस गैंगवार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गैंगस्टरों की मौत का दावा किया गया है। ये हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी गैंग्स ने अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए दोनों लोग लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे और अमेरिका में रहकर आपराधिक गतिविधियों को चला रहे थे। घटना के बाद सोशल मीडिया और अंडरवर्ल्ड से जुड़े कुछ नेटवर्क्स पर विरोधी गैंग्स ने इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने के दावे भी किए हैं।

हालांकि, अमेरिकी कानून एजेंसियों ने अभी तक मारे गए लोगों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले को लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिकी एजेंसियां कर रही हैं जांच 

अमेरिकी एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गैंगवार भारत से बाहर सक्रिय भारतीय गैंग्स के बीच बढ़ते टकराव का संकेत देता है। पिछले कुछ सालों में कनाडा, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की चिंता भी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के बाद अमेरिका में सक्रिय भारतीय गैंग्स के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय और अमेरिकी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी हुई हैं।


लॉरेंस के नाम पर उगाही का आरोप

एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि मारा गया व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर उगाही करता था और ट्रेलरों की चोरी भी करवाता था। पोस्ट में उसके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा गया है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई। पोस्ट में आगे चेतावनी दी गई है कि जो कोई भी उनके साथियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसका भी यही अंजाम होगा। अंत में यह दावा किया गया है कि वे किसी को नहीं छोड़ेंगे और आने वाले समय मेंसरप्राइजदेने की बात कही गई हैहालांकि, इस पोस्ट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और हत्या की असली वजह क्या थी, यह भी साफ नहीं है। फिलहाल, संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।