Get App

'जन गण मन' की तरह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के लिए भी होना पड़ेगा खड़ा! सरकार ला सकती है नियम

‘वंदे मातरम्’ का अर्थ है “मां, मैं तुम्हें नमन करता हूं।” यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘आनंद मठ’ का हिस्सा था और आजादी की लड़ाई के दौरान यह स्वतंत्रता सेनानियों का नारा बन गया। साल 1950 में इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया था

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 4:11 PM
'जन गण मन' की तरह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के लिए भी होना पड़ेगा खड़ा! सरकार ला सकती है नियम
'जन गण मन' की तरह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के लिए भी होना पड़ेगा खड़ा!

देश में जल्द ही ऐसा हो सकता है कि लोगों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के समय भी उसी तरह खड़ा होना पड़े, जैसे राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के दौरान होता है। सरकार ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 साल पूरे होने पर उसके लिए भी वही नियम लागू करने पर विचार कर रही है।

NDTV ने सूत्रों के हवाले से कहा, गृह मंत्रालय इस बात पर चर्चा कर रहा है कि क्या ‘वंदे मातरम्’ पर भी राष्ट्रीय गान जैसे नियम और प्रोटोकॉल लागू किए जाएं। हालांकि, अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

‘वंदे मातरम्’ का अर्थ है “मां, मैं तुम्हें नमन करता हूं।” यह गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘आनंद मठ’ का हिस्सा था और आजादी की लड़ाई के दौरान यह स्वतंत्रता सेनानियों का नारा बन गया। साल 1950 में इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया था।

क्या ‘वंदे मातरम्’ के लिए भी होगा प्रोटोकॉल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें