Get App

विरोध के बाद लोकपाल ने रद्द किया ₹5 करोड़ की 7 BMW कार खरीदने का टेंडर

अब रद्द हो चुकी खरीद योजना 16 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। इसमें नामी कंपनियों से सात BMW 3 सीरीज 330Li गाड़ियों की सप्लाई के लिए बोली मांगी गई थी। ये कारें लोकपाल के चेयरपर्सन और छह सदस्‍यों को अलग-अलग दी जानी थीं। लोकपाल की अगुवाई पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस एएम खानविलकर कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 2:53 PM
विरोध के बाद लोकपाल ने रद्द किया ₹5 करोड़ की 7 BMW कार खरीदने का टेंडर
विरोध के बाद लोकपाल ने रद्द किया ₹5 करोड़ की 7 BMW कार खरीदने का टेंडर

लोकपाल ने सात लग्जरी BMW कारों की खरीद के लिए अपने टेंडर को वापस ले लिया है, जिसकी पिछले दिनों काफी चर्चा थी। इस टेंडर को करीब दो महीने पहले जारी किया गया था, लेकिन विपक्षी दलों और नागरिक समाज की लगातार आलोचनाओं के बाद इसे वापस ले लिया गया। अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की है कि भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल की पूरी बेंच ने एक प्रस्ताव पारित करने के बाद टेंडर रद्द करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद 16 दिसंबर 2025 को औपचारिक संशोधन (कॉरिजेंडम) जारी किया गया। यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने दी है।

अब रद्द हो चुकी खरीद योजना 16 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। इसमें नामी कंपनियों से सात BMW 3 सीरीज 330Li गाड़ियों की सप्लाई के लिए बोली मांगी गई थी। ये कारें लोकपाल के चेयरपर्सन और छह सदस्‍यों को अलग-अलग दी जानी थीं।

लोकपाल की अगुवाई पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस एएम खानविलकर कर रहे हैं। इस संस्था में चेयरपर्सन के अलावा अधिकतम आठ सदस्‍य हो सकते हैं- चार न्यायिक और चार गैर-न्यायिक।

टेंडर के अनुसार, लोकपाल ने हाई क्लास BMW 330Li "M Sport" वैरिएंट वाली गाड़ियां मांगी थीं। ये लंबे व्हीलबेस वाली और सफेद रंग की होनी थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें