Get App

LPG संकट का रेलवे पर असर, IRCTC ट्रेनों में बंद कर सकता है कैटरिंग सर्विस

IRCTC: देशभर में LPG सिलेंडरों की कमी के कारण IRCTC की कैटरिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी वजह से रेलवे यह विचार कर रहा है कि कुछ समय के लिए ट्रेनों में पके हुए खाने की सेवा रोक दी जाए और जिन्होंने अपने टिकट के साथ खाना प्री-बुक किया है उन्हें रिफंड दिया जाए।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 4:11 PM
LPG संकट का रेलवे पर असर, IRCTC ट्रेनों में बंद कर सकता है कैटरिंग सर्विस
LPG संकट का रेलवे पर असर, IRCTC ट्रेनों में बंद कर सकता है कैटरिंग सर्विस

IRCTC: देशभर में LPG सिलेंडरों की कमी के कारण इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की कैटरिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी वजह से रेलवे यह विचार कर रहा है कि कुछ समय के लिए ट्रेनों में पके हुए खाने की सेवा रोक दी जाए और जिन्होंने अपने टिकट के साथ खाना प्री-बुक किया है उन्हें रिफंड दिया जाए।

IRCTC ने अपने कैटरिंग लाइसेंसधारकों को निर्देश दिया है कि वे आपातकालीन योजनाएं लागू करें, ताकि यात्रियों को बिना रुके खाना उपलब्ध कराया जा सके।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि LPG की कमी IRCTC के बेस किचन को प्रभावित कर रही है, जहां ट्रेनों के लिए खाना तैयार किया जाता है और फिर उसे पैंट्री कारों में लोड किया जाता है। हालांकि पैंट्री कारें मुख्य रूप से वितरण और भोजन गरम करने की यूनिट हैं और इनमें एलपीजी सिलेंडर नहीं रखे जाते हैं, लेकिन बेस किचन में रुकावट के कारण अब लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए खाना तैयार करने में भी दिक्कत आ रही है।

10 मार्च (मंगलवार) को लिखे एक पत्र में IRCTC ने रेलवे स्टेशनों पर स्थित फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और जन आहार आउटलेट्स को एलपीजी की कमी होने की स्थिति में खाना पकाने के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने का निर्देश दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें