Lucknow: एक और ब्लू ड्रम कांड! पिता को मारी गोली…शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, इस बात पर था नाराज

Lucknow : लखनऊ पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को घर के अंदर एक ड्रम में छिपा दिया। मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। उनकी सड़ी हुई लाश घर में रखे ड्रम से बरामद की गई। पुलिस को 20 फरवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:16 PM
Story continues below Advertisement
मेरठ में हुए मुस्कान कांड के जैसा ही एक हादसा राजधानी लखनऊ में आया है।

बीते साल उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए मुस्कान कांड के जैसा ही एक हादसा राजधानी लखनऊ में आया है। यहां एक कारोबारी की हत्या की गई और उसके शव के टुकड़ों के नीले ड्रम मे छिपा दिया गया। बता दें कि, कारोबारी की हत्या का आरोप उसके बेटे पर ही लगा है। इस हत्याकांड की तुलना मेरठ के मुस्कान कांड से हो रही है। मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छिपाया था।

नीले ड्रम से मिले शव के टुकड़े

लखनऊ पुलिस के अनुसार, आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को घर के अंदर एक ड्रम में छिपा दिया। मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। उनकी सड़ी हुई लाश घर में रखे ड्रम से बरामद की गई। पुलिस को 20 फरवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई और अब यह सनसनीखेज मामला सामने आया है।


बेटे पर हत्या का आरोप

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे अक्षत प्रताप सिंह से पूछताछ की। अक्षत, बीकॉम का छात्र है। लगातार सवाल-जवाब के बाद उसने अपने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। डीसीपी विक्रांत वीर के अनुसार, आरोपी ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर राइफल से अपने पिता को गोली मार दी। बेटे का कहना है कि उसके पिता उस पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दबाव डाल रहे थे, जिससे वह नाराज था और इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया।

इस बात पर  हुआ था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी शव को तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में ले आया। वहां उसने सबूत छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि उसने कुछ हिस्से सदरौना गांव के पास फेंक दिए, जबकि बाकी टुकड़ों को घर में रखे एक ड्रम में छिपा दिया। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो ग्राउंड फ्लोर के कमरे से शव के कुछ हिस्से बरामद हुए। मामले की आगे जांच जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की जांच कर जरूरी सबूत जुटाए। जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।