Get App

Lucknow Murder: 'गलती से हो गया...', पिता के टुकड़े करने वाले अक्षत ने पहली बार कैमरे पर कबूली ये बात

Lucknow Murder: हत्या से कुछ दिन पहले ही अक्षत ने एक चाकू खरीदा था। इससे संकेत मिलता है कि यह वारदात पहले से योजना बनाकर की गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि जब वह शव के टुकड़े कर रहा था, तब बदबू को दबाने के लिए उसने कमरे में रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:22 PM
Lucknow Murder: 'गलती से हो गया...', पिता के टुकड़े करने वाले अक्षत ने पहली बार कैमरे पर कबूली ये बात
पिता मानवेंद्र सिंह के टुकड़े करने वाला अक्षत पहली बार कैमरे पर आया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आशियाना सेक्टर-एल निवासी वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह की हत्या उनके ही 21 वर्षीय बेटे अक्षत ने गुस्से में आकर कर दी। वहीं अपने ही पिता की हत्या कर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी बेटे अक्षत को जब पुलिस कोर्ट ले जाने के लिए निकली तब वह पहली बार मीडिया के कैमरे के सामने आया। इस दौरान उसने ये भी कहा कि 'उससे गलती से हो गया।'

पिता की हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी की सुबह घर में हुए एक झगड़े के दौरान अक्षत ने गुस्से में अपने पिता मानवेंद्र सिंह को गोली मार दी। इसके बाद वह शव को घर की तीसरी मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर एक खाली कमरे में ले गया। वहां उसने मशीन की मदद से शव के कई टुकड़े कर दिए। बाद में उसने शरीर के हिस्सों को लखनऊ के बाहरी इलाके सदरौना के पास अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया, जो उसके घर से करीब 21 किलोमीटर दूर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपने पिता का धड़ भी ठिकाने लगाने के लिए एक नीले ड्रम में भरकर ले गया था। लेकिन तभी उसकी खड़ी कार पर किसी ने दस्तक दी, जिससे वह घबरा गया और धड़ को उसी ड्रम में छोड़कर वहां से चला गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें