मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के एक और चीता की मौत हो गई है। प्रोजेक्ट चीता के फील्ड डायरेक्टर के अनुसार, रविवार 15 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे 20 महीने की मादा चीता मृत पाई गई। यह चीता 21 फरवरी 2025 को अपनी मां ज्वाला और तीन भाई-बहनों के साथ जंगल में छोड़ी गई थी। एक महीने पहले उसने अपनी मां का साथ छोड़ दिया था और हाल ही में वह अपने भाई-बहनों से भी अलग हो गई थी।
Madhya Pradesh: Field Director, Cheetah Project says, "Today, on September 15, at around 06.30 PM, one of Jwala’s female sub-adult, aged 20 months, was found dead in the forest. She was released into the wild along with her three siblings and mother, Jwala, on 21st Feb 2025. She… pic.twitter.com/z4Hhvjx7Ep
— ANI (@ANI) September 15, 2025
प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण तेंदुए से भिड़ंत माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। इससे पहले नामीबिया से लाई गई मादा चीता 'नभा' की भी शिकार के दौरान मौत हो गई थी। वर्तमान में कूनो पार्क में 25 चीते मौजूद हैं, जिनमें 9 वयस्क (6 मादा और 3 नर) और 16 भारतीय चीते शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाकी सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और अच्छी स्थिति में हैं। प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारी लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
बता दें कि, सितंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच दो अलग-अलग चरणों में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते लाए गए थे। प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ और पिछले फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीता लाए गए थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।