Mahadev App Case : ED ने दुबई के हवाला कारोबारी से जुड़े 13 अकाउंट्स को किया फ्रीज

Mahadev App Case : ED के अनुसार टिबरेवाल BSE और NSE पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में निवेश करके काले धन को वैध बना रहा है। ईडी ने टिबरेवाल के प्रमुख सहयोगी सूरज चोखानी को भी गिरफ्तार किया है। जिन 13 अकाउंट्स को फ्रीज किया गया है, उनकी लिस्ट यहां दी गई है।

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले की जांच के तहत 13 अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया है।

Mahadev App Case : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग मामले की जांच के तहत 13 अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया है। इनमें से ज्यादातर अकाउंट्स दुबई स्थित हवाला ऑपरेटर हरि शंकर टिबरेवाल से जुड़े हैं। महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया ऐप है। इस पर कार्ड गेम्स, चांस गेम्स, पोकर जैसे लाइव गेम खेलते हैं। इस ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों में सट्टेबाजी भी की जाती है।

इन 13 अकाउंट्स को किया गया फ्रीज

ED के अनुसार टिबरेवाल BSE और NSE पर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में निवेश करके काले धन को वैध बना रहा है। इसके तहत जिन 13 अकाउंट्स को फ्रीज किया गया है, उनकी लिस्ट यहां दी गई है।


1. एबिलिटी गेम्स प्राइवेट लिमिटेड

2.एबिलिटी स्मार्टेक प्राइवेट लिमिटेड

3. एबिलिटी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड

4. ब्रिलियंट इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड

5. डिस्कवरी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड

6. फॉरेस्ट विनकॉम प्राइवेट लिमिटेड

7. स्वर्णभूमि वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड

8. ड्रीम अचीवर्स कंसल्टेंसी

9. इकोटेक जनरल ट्रेडिंग एलएलसी

10. जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग डीएमसीसी

11. प्लस कमोडिटीज डीएमसीसी

12. कैटरफील्ड कमोडिटीज डीएमसीसी

13. जेई इम्पेक्स डीएमसीसी

इन कंपनियों के शेयरों में है निवेश

इनमें से इकोटेक जनरल, जेनिथ, प्लस कमोडिटीज, कैटरफील्ड कमोडिटीज और जेई इम्पेक्स फॉरेन इनवेस्टर्स पोर्टफोलियो (FPI) स्ट्रक्चर हैं। ईडी के अनुसार, कुल मिलाकर इन एफपीआई स्ट्रक्चर द्वारा रखे गए शेयरों का मूल्य 600 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है। जेनिथ मल्टी ट्रेडिंग के शेयर बालू फोर्ज, प्रितिका ऑटो, सर्वो टेक इंजीनियरिंग, जेनसोल में हैं।

31 दिसंबर 2023 तक इकोटेक के पास टोयम स्पोर्ट्स, ओके प्ले, एल्गोक्वांट फिनटेक, बालू फोर्ज, ट्रेस्कॉन लिमिटेड और सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग में शेयर थे। 31 दिसंबर 2023 तक कैटरफील्ड के पास हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स और बालू फोर्ज के शेयर थे। स्वर्णभूमि वाणिज्य के पास एलकेपी फाइनेंस, नॉर्थ ईस्टर्न कैरीइंग कॉरपोरेशन, इंटेग्रा एस्सेन्टिया, विकास इकोटेक टाइगर लॉजिस्टिक्स में शेयर थे। इनमें से कुछ कंपनियों में टिबरेवाल से जुड़ी फर्मों के पास 1 फीसदी से भी कम इक्विटी है।

सूरज चोखानी गिरफ्तार

ईडी ने शुक्रवार को सूरज चोखानी को गिरफ्तार किया। विज्ञप्ति में कहा गया है, "हरि शंकर टिबरेवाल ने भारतीय कंपनियों के लिए शेयर निवेश की आड़ में अपराध की आय को वैध बनाने और छिपाने के लिए सूरज चोखानी का इस्तेमाल किया।"

सूरज चोखानी ड्रीम अचीवर कंसल्टेंसी सर्विस के निदेशकों में से एक हैं। इस साल जनवरी में ड्रीम अचीवर ने दिल्ली स्थित आर्बिट्राज फर्म बीएलबी लिमिटेड में 36.84 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की। ड्रीम अचीवर ने बीएलबी में 22.60 रुपये प्रति शेयर पर अन्य 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी की है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।