Get App

Maharashtra Civic Polls: नागपुर में नामांकन वापसी को लेकर भारी हंगामा, BJP उम्मीदवार को समर्थकों ने घर में किया कैद

Maharashtra Civic Polls: नागपुर में शुक्रवार (2 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने उन्हें घर में बंद कर दिया। ताकि वह अपना नामांकन वापस न ले सकें। बीजेपी ने अपने एबी फॉर्म में वार्ड 13 (D) से विजय होले और किसान गावंडे को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में पार्टी ने गावंडे से चुनावी मैदान से हटने को कहा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 4:07 PM
Maharashtra Civic Polls: नागपुर में नामांकन वापसी को लेकर भारी हंगामा, BJP उम्मीदवार को समर्थकों ने घर में किया कैद
Maharashtra Civic Polls: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने घर में बंद कर दिया

Maharashtra Civic Polls: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख पर गहमागहमी जारी है। इस बीच नागपुर में शुक्रवार (2 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने उन्हें घर में बंद कर दियाताकि वह अपना नामांकन वापसले सकें। भगवा पार्टी ने उन्हें अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की अपील की थी। बीजेपी ने अपने एबी फॉर्म (नामांकन दाखिल करने के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज) में वार्ड 13 (D) से विजय होले और किसान गावंडे को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में पार्टी ने गावंडे से चुनावी मैदान से हटने को कहा।

इस फैसले से बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक वर्ग नाराज हो गया। वह वार्ड 13 (D) के अंतर्गत आने वाले हजारीपहाड़ इलाके से प्रतिनिधित्व चाहता था। इसके बाद गावंडे के समर्थकों ने उन्हें घर में बंद कर दिया, ताकि वह निर्वाचन अधिकारी से मिलकर अपना नामांकन वापस न ले सकें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

बीजेपी के विधान परिषद सदस्य परिणय फुके और स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया, जिसके बाद गावंडे ने अपना नामांकन वापस ले लिया। गावंडे ने पीटीआई से कहा, "इलाके के BJP कार्यकर्ता चाहते थे कि मैं चुनाव लड़ूं, इसलिए वे नाराज हो गए। हम पार्टी नेतृत्व के फैसले को समझते हैं। इसी वजह से मैंने नामांकन वापस ले लिया।"

पुणे में भी बवाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें