Harshwardhan Sapkal: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मैसूर के 18वीं शताब्दी के विवादित शासक टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सपकाल की तीखी आलोचना करते हुए उनके बयान को शर्मनाक करार दिया है। विवाद के बाद हर्षवर्धन सपकाल के खिलाफ पुणे पुलिस ने शिकायत दर्ज किया है। उन्होंने कथित तौर पर टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज जैसा 'बहादुरी का प्रतीक' बताया था।
