Maharashtra Local Body Election Results 2025: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में करारी हार के एक दिन बाद पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उद्धव गुट के नेताओं ने अपने सहयोगी का मजाक उड़ाते हुए कांग्रेस को एक टूरिस्ट पार्टी करार दिया, जो सिर्फ़ चुनाव के मौसम में दिखाई देती है। शिवसेना (UBT) के नेता आनंद दुबे ने कहा कि कांग्रेस हर बार बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव लड़ती है, लेकिन पिछले 30 सालों से विपक्ष में ही है।
