Get App

Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र में एक और सोनम रघुवंशी! पत्नी ने कुल्हाड़ी से की सो रहे पति की हत्या, 15 दिन पहले हुई थी शादी

Maharashtra Murder Case: आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोखंडे और उनकी पत्नी राधिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 12:16 PM
Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र में एक और सोनम रघुवंशी! पत्नी ने कुल्हाड़ी से की सो रहे पति की हत्या, 15 दिन पहले हुई थी शादी
Maharashtra Murder Case: जब यह हत्या हुई, तब दोनों की शादी को महज 15 दिन ही हुए थे

Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। इंदौर के युवा कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बीच सांगली में एक 27 वर्षीय महिला ने शादी के महज 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या कर दी है। देर रात मामूली झगड़े के बाद पत्नी ने सो रहे पति की कुल्हाड़ी से वार कर जान ले ली। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। उस वक्त महिला का पति 53 वर्षीय अनिल लोखंडे उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था जिसके बाद पत्नी ने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोखंडे और उनकी पत्नी राधिका के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

कुपवाड एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह सो रहा था।" उन्होंने बताया कि बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

बता दें कि मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी 29 वर्षीय राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी 25 वर्षीय पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी जिसने वहां भाड़े के हत्यारे बुलाए थे। मेघालय पुलिस ने हत्याकांड के चार संदिग्धों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस के इस खुलासे के बाद राजा रघुवंशी के परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई है। यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें