महाराष्ट्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक महिला स्कूल टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बाद में जांच में इस घटना के पीछे बड़ी साजिश का पता चला। यह घटना 2 मार्च की है, जब स्कूल टीचर वृषाली प्रकाश गवांडे अपनी मोपेड से स्कूल जा रही थीं। तभी पीछे से एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
