Samsung-Mahindra partnership : सैमसंग फोन से स्टार्ट होगी महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV, फोन बंद या बैटरी खत्म, फिर भी चलेगी डिजिटल KEY

इस नई सुविधा के बारे में सैमसंग इंडिया के सर्विसेज और ऐप्स बिजनेस के सीनियर डायरेक्टर मधुर चतुर्वेदी ने बताया कि अब महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार डिजिटल चाबी से खुलेगी। इससे जल्दबाजी में फिजिकल चाबी भूलने पर टेंशन नहीं होगा। QR कोड से फैमिली या रिश्तेदार को भी दे एक्सेस सकेंगे

अपडेटेड Oct 29, 2025 पर 5:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस सुविधा की सुरक्षा Samsung Knox के हाथों में होगी, जिससे इसका दुरुपयोग नहीं हो पाएगा। फोन खोने पर Samsung Find से रिमोट लॉक या KEY डिलीट की सुविधा भी होगी

आज बंगलुरु में सैमसंग और महिंद्रा ने खास पार्टनरशिप का एलान किया है। इस साझेदारी के तहत सैमसंग गैलेक्सी यूजर्स अपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV को बिना फिजिकल चाबी के लॉक, अनलॉक और स्टार्ट कर सकेंगे। इस नई सुविधा के बारे में सैमसंग इंडिया के सर्विसेज और ऐप्स बिजनेस के सीनियर डायरेक्टर मधुर चतुर्वेदी ने बताया कि अब महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार डिजिटल चाबी से खुलेगी। इससे जल्दबाजी में फिजिकल चाबी भूलने पर टेंशन नहीं होगा। QR कोड से फैमिली या रिश्तेदार को भी दे एक्सेस सकेंगे।

मधुर चतुर्वेदी ने आगे कहा कि यह तकनीक यूजर्स के लिए न सिर्फ सुविधाजनक है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी अत्याधुनिक है। इस डिजिटल की में Samsung Knox की डिफेंस-ग्रेड सिक्योरिटी दी गई है, जो डेटा और एक्सेस को पूरी तरह सुरक्षित रखती है। इस फीचर के जरिए फोन बंद या बैटरी खत्म होने पर भी डिजिटल चाबी चलेगी। इस सुविधा की सुरक्षा Samsung Knox के हाथों में होगी, जिससे इसका दुरुपयोग नहीं हो पाएगा। फोन खोने पर Samsung Find से रिमोट लॉक या KEY डिलीट की सुविधा भी होगी।

महिंद्रा भारत की पहली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है जिसने सैमसंग के साथ मिलकर डिजिटल कार की (Digital Car Key) फीचर की शुरुआत की है। यह सुविधा फिलहाल महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUVs - XEV 9e और BE 6 पर उपलब्ध होगी। यह फीचर भारत में स्मार्ट ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी की दिशा में उठाया गया एक बड़ा दम माना जा रहा है। इससे फ्यूचरिस्टिक कनेक्टेड कारों के नए युग की शुरुआत होगी।


डिजिटल कार कीy फीचर Samsung Wallet में मौजूद होगा और ये सपोर्टेड Galaxy फोन्स पर चलेगा। एक बार व्हीकल से पेयर होने के बाद, स्मार्टफोन ही एक्सेस की प्राइमरी एक्सेस पॉइंट बन जाएगा। यूजर्स अपनी डिजिटल चाबी को सीमित समय के लिए दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं और जब चाहें एक्सेस को कैंसल भी कर सकते हैं।

 

 

Starlink news : एलन मस्क की स्टारलिंक जल्द ही भारत में शुरु करेगी सेवाएं, 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में होगी टेस्टिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।