तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, मचा हड़कंप...राहत-बचाव अभियान जारी

धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं ताकि विस्फोट के कारण का पता लगाया जा सके। साथ ही, नुकसान का पूरा आकलन भी किया जा रहा है

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 10:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया।

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा वेम्बाकोट्टई के पास मूरथीनाइकेनपट्टी गांव में स्थित आरपी फायरवर्क्स फैक्ट्री में हुआ। जिला कलेक्टर एन.ओ. सुखपुत्र ने धमाके की पुष्टि की है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं ताकि विस्फोट के कारण का पता लगाया जा सके। साथ ही, नुकसान का पूरा आकलन भी किया जा रहा है।

बता दें कि, ये तमिलनाडु का ये हादसा कुछ महीने पहले केरल के त्रिशूर जिले में हुई एक बड़ी पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सामने आया है। अप्रैल में हुए उस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग घायल हुए थे। यह हादसा मुंडाथीकोडे इलाके में दोपहर करीब 3:35 बजे हुआ था। घायलों में ज्यादातर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर शामिल थे।


उस समय वडक्कनचेरी फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया था कि पटाखे बनाने की यूनिट धान के खेत में बनी थी। फसल कटने के बाद खेत पूरी तरह सूख गया था और तेज गर्मी के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। अधिकारी ने बताया था कि दोपहर करीब 3:35 बजे पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिली। फैक्ट्री धान के एक ऐसे खेत में बनी थी, जहां फसल कटने के बाद जमीन पूरी तरह सूख चुकी थी। तेज गर्मी के कारण आग तेजी से फैल गई और हादसा ज्यादा गंभीर हो गया। उन्होंने बताया कि वडक्कनचेरी, कुन्नमकुलम और त्रिशूर की फायर ब्रिगेड की टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया। धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर भेज दी गई थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।