UP News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) में टूट के बाद अब अटकलें लगाई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी (SP) के सांसदों में टूट हो सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार (17 जून) को दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी टूट होगी। उन्होंने दावा किया कि कई सपा नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के लिए भी तैयार हैं।
