AIMIM Leader Arrest: पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। उन पर बुधवार को मालदा में हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने का आरोप है, जिसके चलते सात विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अधिकारियों को 9 घंटे से अधिक समय तक के लिए बंधक बना लिया गया था।
