Karnataka: बेंगलुरु में ट्रेकिंग पर गया इंदौर का अद्वैत लापता, मंगेतर को बताया था घूमने का प्लान

31 साल के अद्वैत उपाध्याय ने शुक्रवार को ट्रेकिंग पर जाने से पहले अपनी मंगेतर को अपने प्लान के बारे में जानकारी दी थी। अद्वैत का मोबाइल फोन पहाड़ी से कुछ दूर बंद हालत में मिलने के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नेलमंगला और डबासपेटे पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं

अपडेटेड Aug 09, 2026 पर 10:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कर्नाटक से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

कर्नाटक से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कर्नाटक की शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग के गया एक युवक अचानक लापता हो गया है। बता दें कि, इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय रविवार सुबह कर्नाटक की शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग के लिए गए थे, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, अद्वैत ने पहाड़ी पर चढ़ाई शुरू करने से पहले अपनी किराए की बुलेट मोटरसाइकिल पहाड़ी के नीचे खड़ी की थी। उसने करीब पांच दिन पहले व्हाइटफील्ड इलाके से यह बाइक किराए पर ली थी।

मंगेतर को दी थी जानकारी 

31 साल के अद्वैत उपाध्याय ने शुक्रवार को ट्रेकिंग पर जाने से पहले अपनी मंगेतर को अपने प्लान के बारे में जानकारी दी थी। अद्वैत का मोबाइल फोन पहाड़ी से कुछ दूर बंद हालत में मिलने के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नेलमंगला और डबासपेटे पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। पहाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में ड्रोन की मदद से खोज की जा रही है। पुलिस शांथला ड्रॉप जैसे मुश्किल इलाकों में भी तलाश कर रही है, जहां बड़ी चट्टानों और घने पेड़ों के कारण पहुंचना आसान नहीं है।


पार्किंग में खड़ी मिली बुलेट

शिवगंगे पहाड़ी समुद्र तल से करीब 4,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पुलिस को मिले CCTV फुटेज में अद्वैत पहाड़ी की ओर जाते हुए नजर आया। बाद में उसकी किराए की बुलेट पार्किंग एरिया में खड़ी मिली, जिससे पुलिस को उसके पहाड़ी पर जाने की पुष्टि हुई।

अद्वैत के लापता होने के बाद सबसे पहले कडुगोडी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। बाद में मामला डबासपेटे पुलिस को सौंप दिया गया। बारिश के कारण कुछ समय के लिए तलाश रोकनी पड़ी, लेकिन मौसम ठीक होने के बाद पुलिस ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। नेलमंगला टाउन और डबासपेटे पुलिस की टीमें मिलकर युवक की तलाश कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।