राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बच्चों का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
