Manchester Bound IndiGo Flight: मिडिल ईस्ट में छिड़े भीषण युद्ध से हवाई यातायात पूरी तरह से चरमरा गया है। दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E33) को हवा में ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यह विमान करीब सात घंटे तक आसमान में रहा, लेकिन अचानक बदली हुई सुरक्षा परिस्थितियों और एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के कारण इसे अपनी यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी।
