Get App

पीएम मोदी और मार्क कार्नी की दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई ऐतिहासिक मुलाकात, ट्रेड को लेकर बड़े समझौते होने की उम्मीद

Mark Carney Meets PM Modi: यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया युद्ध की आग में जल रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत और जवाबी हमलों ने अंतरराष्ट्रीय माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। हाल ही में इजरायल दौरे से आए पीएम मोदी को देश के भीतर विपक्षी दलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 1:24 PM
पीएम मोदी और मार्क कार्नी की दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई ऐतिहासिक मुलाकात, ट्रेड को लेकर बड़े समझौते होने की उम्मीद
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित रहा

Mark Carney Meets PM Modi: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सालों से चले आ रहे कूटनीतिक तनाव के बाद, यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को 'रीसेट' करने और व्यापारिक व सुरक्षा सहयोग का एक नया अध्याय शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

व्यापार और यूरेनियम पर बड़ी डील की उम्मीद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित रहा। उम्मीद है कि कनाडा भारत को यूरेनियम की खेप बढ़ाने के लिए एक बड़े समझौते की घोषणा करेगा, जो भारत की परमाणु ऊर्जा जरूरतों के लिए अहम है। दोनों नेताओं ने एक व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार की है, जिसका लक्ष्य 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना कर 70 अरब कनाडाई डॉलर तक पहुंचाना है। दोनों देश व्यापार के लिए अमेरिका पर अपनी अत्यधिक निर्भरता को कम करने और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

तनाव के बाद रिश्तों में सुधार की कोशिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें