Lucknow Coaching Center Fire: अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए नीचे कूदे बच्चे

HL Prefix:Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग

Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अंदर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं से बचने के लिए कई छात्रों ने सेंटर से कूदना शुरू कर दिया, जिस वजह कई बच्चे घायल हो गए। कुछ की हालत तो गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।

फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। हम इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं क्योंकि आग बहुत भीषण है..."


वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि फायर-फाइटर्स के आने से पहले ही आग विकराल रूप ले ली थी। कुछ बच्चों के शरीर में आग लग गई थी, जिसके बाद वे जान बचाने के लिए छज्जे से कुद गए।

एक और चश्मदीद गवाह, अमन का कहना है, "यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआँ निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं..."

सीएम योगी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने और घायलों के उचित इलाज के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें: जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद की महिला आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल बनकर कर रही थी काम!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।