Lucknow : लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, सभी मरीजों को किया गया रेस्क्यू

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

अपडेटेड Apr 14, 2025 पर 11:32 PM
Story continues below Advertisement
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई है।

Lucknow Lokbandhu Hospital  : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई है। आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में कई मरीज भर्ती थे, जिन्हें बाद मे रेस्क्यू कर लिया गया  है। बता दें कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड़ और पुलिस की संयुक्त टीम आग बुझाने के प्रयास कर रही है। फ्लोर पर ज्यादा धुंआ फैलने से सांस लेना मुश्किल हो गया था।

वहीं इस घटना पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जानकारी दी कि,  सभी मरीजों को रेस्क्यू कर लिया गया है, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझा रही है कोई भी हताहत नहीं है।


वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वही इस घटना पर ज्यादा जानकारी देते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अस्पताल के ग्रउंड फ्लोर पर धुआं देखा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मरीजों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया। करीब 200 मरीजों को शिफ्ट किया गया है। गंभीर मरीजों को केजीएमयू भेजा गया है। कुछ को सिविल अस्पताल भी भेजा गया है। अब चिंता की कोई बात नहीं है। अग्निशमन कर्मचारी इमारत के अंदर हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है। कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी मरीज सुरक्षित हैं। 2-3 मरीज जो गंभीर थे, उन्हें केजीएमयू के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।"

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया, "हमें लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड यहां पहुंच गई है। सभी मरीजों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।