Mayawati Birthday: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती की गुरुवार (15 जनवरी) को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कमरे में शार्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं निकलने लगा। इससे लखनऊ में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। मायावती और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
