दिल्ली में उत्तम नगर हत्याकांड मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एमसीडी ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन लिया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई आरोपी निज़ामुद्दीन से जुड़ी एक प्रॉपर्टी पर की गई। बताया जा रहा है कि यह कदम मामले की जांच के दौरान उठाया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है।
बता दें कि, बीचे चार मार्च को उत्तम नगर में 25 साल के तरुण कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। इसी मामले में अब बुलडोजर एक्शन हुआ है। दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) ने गिरफ्तार आरोपियों में से एक की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर ये कार्रवाई की गई।
इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को एक मुख्य सड़क को जाम कर दिया और कुछ वाहनों में आग भी लगा दी। स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, 25 साल के तरुण की मौत एक झगड़े के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब 11 साल की एक लड़की ने सड़क पर रंग भरा गुब्बारा फेंका, जो दूसरी समुदाय की एक महिला पर जाकर गिर गया। इसके बाद महिला और आसपास के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे पड़ोसियों के बीच झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इस दौरान तरुण को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
PTI के सूत्रों के अनुसार, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्यों ने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एक कार और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिसके कारण इलाके में कई घंटों तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की नई हिंसा को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।