Get App

Messi Kolkata Event: मेसी के कोलकाता इवेंट में हंगामे पर ताबड़तोड़ एक्शन, पुलिस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

Messi Kolkata Event : अधिकारियों के अनुसार, तीन सदस्यीय समिति ने स्टेडियम के अंदर जाकर जांच की, जिसमें टूटी हुई प्लास्टिक की कुर्सियां, मुड़े हुए लोहे के बैरिकेड और दर्शक दीर्घा में फैली अव्यवस्था को देखा गया। यह स्टेडियम देश के सबसे बड़े फुटबॉल मैदानों में से एक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 3:13 PM
Messi Kolkata Event: मेसी के कोलकाता इवेंट में हंगामे पर ताबड़तोड़ एक्शन, पुलिस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार
Messi Kolkata Event : लियोनेल मेसी के 'GOAT इंडिया टूर' का कोलकाता के इवेंट में काफी बवाल देखने को मिला।

Messi Kolkata Event: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के 'GOAT इंडिया टूर' का कोलकाता के इवेंट में काफी बवाल देखने को मिला। सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित इस इवेंट के दौरान अव्यवस्था से नाराज फैन्स ने जमकर हंगामा किया। हालात इतना बिगड़ गया कि कुछ दर्शकों ने स्टेडियम की कुर्सियां तोड़ दीं और मैदान में बॉटल तक फेंकने लगे। वहीं कोलकाता पुलिस ने सोमवार को लियोनेल मेसी के दौरे के दौरान साल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

दो और लोगों को किया गया गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभप्रतिम डे और गौरव बसु के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है, जिनमें धारा 221, 132, 121(1), 121(2), 324(5), 117(2), 118(2) और 3(5) शामिल हैं। यह कार्रवाई बिधाननगर कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद सामने आई है। बता दें कि बीते रविवार को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई कोलकाता में हुए एक बड़े इवेंट के दौरान भारी अव्यवस्था और तोड़फोड़ के एक दिन बाद की गई थी।

मामले में लगातार एक्शन ले रही है कोलकाता पुलिस

सतद्रु दत्ता हैदराबाद जाने की तैयारी में थे, तभी कोलकाता पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। साल्ट लेक स्टेडियम में हुई तोड़फोड़ के बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति ने रविवार को स्टेडियम का दौरा कर नुकसान की स्थिति देखी। समिति के एक सदस्य और मुख्य सचिव मनोज पंत ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद समिति करीब 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।

जांच कमेटी जल्द सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें