प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए AI वीडियो पर मेटा ने एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस से कंटेंट हटाने का नोटिस मिलने के बाद मेटा ने कंग्रेस के AI वीडियो को ब्लाक कर दिया है। ये दोनों की वीडियो पीएम मोदी को लेकर AI से बनाए गए थे और अब ये भारत में एक्सेस नहीं किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह कदम स्थानीय कानूनों के पालन के तहत उठाया गया, ताकि विवादित कंटेंट को देश के भीतर और फैलने से रोका जा सके।
