VB-G RAM G Bill 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश की प्रमुख रोजगार योजना, MGNREGA की जगह विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 का मसौदा लाई है। इस कानून का उद्देश्य 'विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ एक ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करना है। यह हर ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्य को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करेगा।
