कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता अंकुश भारद्वाज को नेशनल शूटिंग कोच के पद से सस्पेंड कर दिया गया है, क्योंकि एक 17 साल की शूटर ने उन पर होटल के कमरे में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भारद्वाज एक शूटिंग एकेडमी भी चलाते हैं। उन पर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस (POCSO) अधिनियम सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। किशोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में होटल के कमरे में घटी घटनाओं का खौफनाक ब्योरा दिया है।
