भारत ने ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत सरकार ने इस घटना को “अस्वीकार्य” बताया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर लगातार नागरिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंता की बात है। ओमान के तट के पास 13-14 मई भारतीय ध्वज वाले जहाज 'हाजी अली' को निशाना बनाया गया।
