Get App

Modi at 75: नेटवर्क18 के Rising Bharat Summit में PM मोदी को भेंट की गई एक खास किताब

Rising Bharat Summit: PM मोदी पर तैयार की गई इस किताब में दुनिया के कई बड़े नेताओं के विचार भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने इसकी प्रस्तावना लिखी है। किताब को और खास बनाने के लिए कुछ ऐसे पलों को दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल किया गया, जिनकी तस्वीरें उपलब्ध नहीं थीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2026 पर 8:50 PM
Modi at 75: नेटवर्क18 के Rising Bharat Summit में PM मोदी को भेंट की गई एक खास किताब
नेटवर्क18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी और ग्रुप एडिटर – इंटीग्रेशन एंड कन्वर्जेंस ब्रजेश कुमार सिंह ने PM मोदी को 'Modi at 75' किताब सौंपी

‘राइजिंग भारत 2026’ समिट में Network18 ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन के मौके पर एक खास किताब भेंट की। 176 पन्नों की इस विशेष किताब में उनके जीवन के 75 अहम पड़ावों को आसान और रोचक तरीके से दिखाया गया है। इसमें वडनगर के एक साधारण छात्र से लेकर देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के मंच पर भारत की आवाज बनने तक का सफर शामिल है।

किताब का नाम है ‘Modi at 75’। इसे नेटवर्क18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी, ग्रुप एडिटर – इंटीग्रेशन एंड कन्वर्जेंस ब्रजेश कुमार सिंह और इस पुस्तक को तैयार करने वाली टीम ने प्रधानमंत्री को यह भेंट की। इस मौके पर पीएम मोदी ने पूरी टीम से मुलाकात भी की।

बाएं से दाएं-- नदीम आलम- एग्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर, सौम्यादीप चौधरी- News18 और Local18 के प्रोडक्ट हेड, रश्मी सिंह- इंफोग्राफिक्स एडिटर, ब्रजेश कुमार सिंह- ग्रुप एडिटर- इंटीग्रेशन एंड कन्वर्जेंस, PM नरेंद्र मोदी, नेटवर्क18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी, त्रिपर्णा मित्रा- प्रिंसिपल क्रिएटिव डायरेक्टर, उत्पल कुमार- डिप्टी एग्जीक्यूटिव एडिटर, अलंकार- प्रिंसिपल क्रिएटिव डायरेक्टर और शांतनु कुमार संतन- क्रिएटिव डायरेक्टर

यह किताब सामान्य जीवनी से अलग है। इसमें पांच हिस्सों में पीएम मोदी के जीवन को समझाया गया है- बचपन और शुरुआती साल, संगठन में काम, गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल, प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व और वैश्विक मंच पर उनकी भूमिका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें