Get App

IMD Heavy Rain Alert : भारी बारिश के बीच सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, BMC ने की ये अपील

School Closed: मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। 30 जून से अब तक बारिश से जुड़े हादसों में एक स्कूली छात्र सहित तीन लोगों की जान जा चुकी है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 05, 2026 पर 10:31 PM
IMD Heavy Rain Alert : भारी बारिश के बीच सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, BMC ने की ये अपील
सोमवार को सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार को सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में सोमवार को तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मुंबई में हो रही भारी बारिश

मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया है और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। 30 जून से अब तक बारिश से जुड़े हादसों में एक स्कूली छात्र सहित तीन लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को ठाणे और पालघर जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिला। ठाणे में 17 साल का एक लड़का तेज बहाव वाली नदी में डूब गया, जबकि पालघर में एक इमारत की बालकनी का हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए।

हाल ही में हुए हैं कई हादसे 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें