Rana Balachauria Murder: पंजाब में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक प्रमुख कबड्डी खिलाड़ी और आयोजक कंवर दिग्विजय सिंह, जिसे राणा बालाचौरिया के नाम से जाना जाता था, उसकी मोहाली के एक भीड़भाड़ वाले टूर्नामेंट में सोमवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक हमला सैकड़ों दर्शकों के सामने हुआ। इस वारदात ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
