Monsoon arrived IMD Alert: समय से पहले आ गया मानसून! जानिए देश में कहां हुई एंट्री, IMD ने जारी किया भारी बारिश संग लैंडस्लाइड का अलर्ट

Monsoon arrived IMD Alert: नई दिल्ली स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को मिजोरम में आधिकारिक तौर पर मानसून की शुरुआत हो गई है। अधिकारियों ने पूरे राज्य के लोगों से बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही सतर्क रहने की अपील की है। IMD ने बताया कि इस साल मिजोरम, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों और केरल में मानसून सामान्य समय से छह दिन पहले आ गया है

अपडेटेड May 26, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
Monsoon arrived IMD Alert: IMD ने बताया कि इस साल केरल में मानसून सामान्य समय से छह दिन पहले आ गया है

Monsoon arrived IMD Alert: इस साल मानसून ने समय से पहले ही मिजोरम में दस्तक दे दी है। नई दिल्ली स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को मिजोरम में आधिकारिक तौर पर मानसून की शुरुआत हो गई है। अधिकारियों ने पूरे राज्य के लोगों से बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही सतर्क रहने की अपील की है। IMD ने बताया कि इस साल मिजोरम, पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों और केरल में मानसून सामान्य समय से छह दिन पहले आ गया है।

IMD आइजोल के डायरेक्टर सुधीर कुमार द्विवेदी ने 'ऑल इंडिया रेडियो' को बताया कि विशेषज्ञों ने पहले 26 मई को मानसून शुरू होने का अनुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन का निर्धारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के पैटर्न के वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ-साथ बारिश की गतिविधियों के आधार पर किया जाता है।

इन्हीं आधार पर IMD ने आधिकारिक तौर पर मानसून के आगमन की घोषणा की है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी दी है कि बारिश के मौसम में मिजोरम में भूस्खलन का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। निवासियों और वाहन चालकों को विशेष रूप से भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


केरल में NDRF की आठ टीम तैनात

केरल में मानसून के दस्तक देने संभावना के मद्देनजर तैयारियों के तहत राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की आठ टीमें तैनात की गई है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, केरल के कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझिकोड और वायनाड जिलों में एनडीआरएफ की एक-एक टीम तैनात की जाएगी।

बयान के मुताबिक, एनडीआरएफ की प्रत्येक टीम में 30 बचावकर्मी होंगे। हर एक टीम आत्मनिर्भर होने के साथ आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक खोज एवं बचाव उपकरण, संचार उपकरण तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित होगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि ये सभी टीम केएसडीएमए के सदस्य सचिव के अनुरोध पर तैनात की गई हैं।

इसमें बताया गया कि स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए तमिलनाडु के अरक्कोनम में एनडीआरएफ केंद्र पर 24x7 संचालित होने वाला कंट्रोल रूम काम करेगा। केएसडीएमए ने कहा कि इसके अलावा, मौसम के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एनडीआरएफ केरल के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के साथ मिलकर सभी जरूरी प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Nepal Fuel Crisis: UP बॉर्डर से अवैध तरीके से नेपाल भेजा जा रहा है पेट्रोल-डीजल? पड़ोसी देश में 135 रुपये लीटर बिक रहा ₹100 वाला Petrol

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा था कि 26 मई के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आने के समय में चार दिनों का अंतर हो सकता है। यानी यह 26 मई से चार दिन पहले या चार दिन बाद आ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।