राजस्थान में मानसून की रवानगी, जाने कैसा रहेगा मौसम! इन जिलों में तापमान बढ़ने की चेतावनी

राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है। कुछ संभाग में बारिश कम है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मानसून का असर घटने के साथ कई जगहों पर दिन का तापमान भी बढ़ सकता है।

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 5:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ अब कई इलाकों में रहेगा सूखा मौसम।

जयपुर, 22 सितंबर, राजस्थान (Rajasthan) में मानसून अब धीरे-धीरे जाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने लगा है और आने वाले दिनों में इसके असर में और कमी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम हो सकती है और मौसम सूखा रह सकता हैं।

पश्चिमी राजस्थान के इन इलाकों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना काफी कम और मौसम सूखा रह सकता है। मानसून जाने के साथ पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ सकता है। जैसलमेर में राज्य का सबसे ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। लेकिन पूरी तरह मानसून जाने से पहले राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इसका मतलब यह है कि राज्य में मानसून का असर एकदम से खत्म नहीं होगा, बल्कि धीरे-धीरे कम होगा।


पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में हुई बारिश

मंगलवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार सलूंबर, उदयपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इनमें सलूंबर में सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं राज्य के बाकी ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 23 और 24 सितंबर को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रह सकता है। इसके बाद कुछ उत्तरी जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी IMD की ओर से 22 से 28 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मानसून का असर कम होने के साथ राजस्थान के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में गर्मी फिर बढ़ सकती है। उदयपुर के मौसम आंकड़ों में भी अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के आसपास रह सकता है । ऐसे में कम बारिश के कारण दिन में गर्मी का एहसास बढ़ सकता है।

राजस्थान में आने वाले दिनों में लोगों को बारिश की बजाय साफ और सूखे मौसम का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।