भोपाल में IPS की बेटी ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा, 16 साल पहले गोद लिया था! क्यों उठाया ऐसा कदम?

पुलिस के अनुसार, छात्रा का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और शव परिवार को सौंप दिया गया है। अब पुलिस सुसाइड नोट और परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। बताया यह भी जा रहा है कि दंपति का एक बेटा भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार पहले से कई निजी परेशानियों से गुजर रहा था

अपडेटेड May 27, 2026 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
भोपाल में IPS की 16 साल की बेटी ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा! क्यों उठाया ऐसा कदम?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के VIP इलाके चार इमली में रहने वाले एक IPS अधिकारी की 16 साल की बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और IPS अधिकारी संजीव कंचन की बेटी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


ACP उमेश तिवारी के मुताबिक, “कल थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि IPS अधिकारी जब दोपहर में खाना खाने घर लौटे, तब उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। मौके पर FSL टीम को बुलाया गया और जांच शुरू की गई। लड़की के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता के लिए अपनी भावनाएं लिखी हैं। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है।”

पुलिस के अनुसार, छात्रा का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और शव परिवार को सौंप दिया गया है। अब पुलिस सुसाइड नोट और परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।

शुरुआती जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि IPS अधिकारी संजीव कंचन ने करीब 16 साल पहले इस बच्ची को गोद लिया था। वहीं, परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक IPS अधिकारी और उनकी पत्नी रेणुका कंचन, जो पेशे से जज हैं, के बीच लंबे समय से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या घर का तनाव और माता-पिता के झगड़े इस मासूम बच्ची पर भारी पड़ रहे थे? क्या वह अंदर ही अंदर टूट चुकी थी? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया यह भी जा रहा है कि दंपति का एक बेटा भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर है। परिवार पहले से कई निजी परेशानियों से गुजर रहा था।

फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। एक हंसती-खेलती 16 साल की बच्ची का इस तरह दुनिया छोड़ जाना कई सवाल खड़े कर गया है।

Twisha Sharma Dowry Death Case: जज से लेकर IAS-IPS तक... ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सास गिरिबाला सिंह के उड़ गए थे होश! 46 प्रभावशाली लोगों को की थी कॉल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।