Get App

MP Jahrili Sharab: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर! 10 लोगों की दर्दनाक मौत, जिले में मचा हड़कंप

MP Jahrili Sharab: मध्य प्रदेश में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि शनिवार 5 सितंबर की रात शराब पीने के बाद वे बीमार पड़ गए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घूघर, नौराज, बाराज और आस-पास के इलाकों के लोगों ने शनिवार रात शराब पी थी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 06, 2026 पर 2:41 PM
MP Jahrili Sharab: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर! 10 लोगों की दर्दनाक मौत, जिले में मचा हड़कंप
MP Jahrili Sharab: मध्यप्रदेश के सागर जिले में कथित जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है

MP Jahrili Sharab: एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के चार गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से शनिवार (5 सितंबर) रात 10 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चार अन्य की हालत गंभीर है। सागर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) देवेश पटेरिया ने बंडा में पत्रकारों से कहा कि कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सागर जिला अस्पताल भेजा गया है।

हालांकि, 'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जहरीली और अवैध शराब पीने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है, जिनमें से 24 का अभी भी इलाज चल रहा है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से 11 मौतों की पुष्टि नहीं की गई है।

DM ने क्या बताया?

सागर की जिलाधिकारी (DM) प्रतिभा पाल ने बंडा में पत्रकारों से कहा, "तड़के चार बजे यह मामला संज्ञान में आया। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हमारा विशेष ध्यान इस बात पर है कि यदि अन्य लोग भी इसकी चपेट में आए हैं, तो उनकी जांच कराकर उनका इसाज किया जाए।" DM पाल ने यह भी कहा कि मामले की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर से जहरीली शराब यहां लाई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें