जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास मंगलवार को कम से कम दो ड्रोन देखे गए। बता दें कि, यह घटना भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी द्वारा पाकिस्तान को सीजफायर उल्लंघन और सीमा पार उकसावे को लेकर कड़ी चेतावनी दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद सामने आई। सूत्रों ने बताया कि ये ड्रोन राजौरी सेक्टर में LoC के पास नजर आए। इसके बाद सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की।
