Get App

Silver Price Today: चांदी में ओर आई तेजी, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़ा भाव, खरीदारी से पहले यहां चेक करें ताजा रेट

ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों और स्पॉट मार्केट में अच्छी मांग के कारण घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

Curated By: Sujata Yadavअपडेटेड Aug 21, 2026 पर 10:27 AM
Silver Price Today: चांदी में ओर आई तेजी, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़ा भाव, खरीदारी से पहले यहां चेक करें ताजा रेट
दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

Silver Price Today:  ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों और स्पॉट मार्केट में अच्छी मांग के कारण घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।  दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.48% बढ़कर ₹2,44,400 प्रति किलोग्राम हो गई।

कीमतों में तेजी की क्या है वजह

अमेरिकी बाजारों के ट्रेंड को देखते हुए घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। डॉलर इंडेक्स में 0.20% की गिरावट आई और इसके इस हफ्ते गिरावट के साथ बंद होने की उम्मीद है। डॉलर में कमजोरी के कारण दूसरी करेंसी वाले खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया है।

अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा बुधवार को यह घोषणा किए जाने के बाद कि वह अगले तिमाही में लंबी अवधि के कर्ज पर बायबैक का आकार दोगुना करके कम से कम $4 बिलियन प्रति ऑपरेशन कर देगा, अमेरिकी 30-वर्षीय बॉन्ड यील्ड के इस हफ्ते गिरावट के साथ बंद होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें