Mumbai Rain Alert: आईएमडी ने 12.20 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया, अंधेरी सबवे में भरा पानी

Mumbai Rains : मुंबई और उपनगरीय क्षत्रों में कुछ स्थानों पर अगले तीन-चार घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने आज दोपहर 12:20 बजे तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश की वित्तीय राजधानी में इस पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है।

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement

मुंबई और सबअर्ब क्षेत्रों में सोमवार (21 जुलाई) को भारी भारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दोपहर 12:20 बजे तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन-चार घंटों के दौरान मुंबई और उपनगरीय क्षत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के बाद अंधेरी सबवे को बहुत ज्यादा पानी भरने की वजह से बंद कर दिया गया है। देश की वित्तीय राजधानी में इस पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि 26 जुलाई तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आज सुबह 6.15 बजे X हैंडल Mumbai rains पर एक पोस्ट में कहा गया मध्य सबअर्ब्स के क्षेत्रों में आज भारी बारिश के निशाने पर रहेंगे, क्योंकि रेन बैंड पश्चिमी सबअर्ब से आगे बढ़ेगा।

बारिश के बाद से मुंबई में पीने का पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर बढ़ गया है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के 19 जुलाई के डाटा के मुताबिक सातों रिजर्वायर में उनकी क्षमता का सम्मिलित स्टॉक 81.86% है, जो 11,84,796 मिलियन लीटर है।

मुंबई ट्रेफिक पुलिस ने उन क्षेत्रों की लिस्ट जारी की है, जहां ट्रेफिक काफी धीमा है। इनमें


  • इलेक्ट्रिक बेस्ट बस खराब होने के कारण सुमन नगर बस स्टॉप (चूनाभट्टी) साउथ की तरफ जाने वाली सड़क
  • ईस्टर्न फ्रीवे पोल संख्या 58 (वडाला) साउथ की ओर जाने वाली सड़क पर कार खराब होने के कारण
  • वॉटर लॉगिंग की वजह से कुर्ला एस.सी.एल.आर. ब्रिज, कमानी, सर्वे, कल्पना जंक्शन
  • जलभराव के कारण सेंटौर ब्रिज (वाकोला) नॉर्थ की ओर जाने वाले रास्ते
  • एस.आर.पी.एफ. गेट (जोगेश्वरी) साउथ की ओर जाने वाले रास्ते पर एक फुट पानी भरने के कारण
  • वाकोला ब्रिज, पानबाई स्कूल नॉर्थ की ओर जाने वाली सड़क पर आधा फुट जलभराव के कारण

साउथ मुंबई में हो सकती है तेज बारिश

मालाबार हिल, फोर्ट, वर्ली, हाजी अली, महालक्ष्मी में भारी बारिश हुई। अंधेरी-घाटकोपर में अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। मुंबई के कई हिस्से में पानी भर गया है।

BMC ने हाई और लो टाइड की चेतावनी जारी की

BMC ने कहा कि मुंबई शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है।

लो टाइड

दोपहर 3:03 - 2.28 मीटर

हाई टाइड

रात 8:37 - 3.38 मीटर

लो टाइड

22 जुलाई को सुबह 3:12 - 0.83 मीटर

40 मिनट तक आसमान में मंडराता रहा इंडिगो विमान, यात्रियों की सांसे अटकी, तिरुपति से हैदराबाद जा रही थी फ्लाइट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।