Get App

Mumbai Rain Red Alert: मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित! IMD ने जारी किया 'रेड अलर्ट', तालाब में तब्दील हुईं मायानगरी की सड़कें, देखें- तस्वीरें

Mumbai Rain Red Alert: मुंबई और उसके आस-पास के शहरों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश रविवार (5 जुलाई) सुबह कुछ धीमी पड़ गई। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लगातार तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने लोगों से सतर्क रहने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है

Akhilesh Nath Tripathi
अपडेटेड Jul 05, 2026 पर 14:58
Mumbai Rain Red Alert: मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित! IMD ने जारी किया 'रेड अलर्ट', तालाब में तब्दील हुईं मायानगरी की सड़कें, देखें- तस्वीरें

Mumbai Rain Red Alert: बीएमसी ने लोगों से एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए BMC की हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है। नगरपालिका ने विशेष रूप से निचले और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, रविवार शाम को 4.19 मीटर ऊंची लहर उठने की संभावना है। जबकि सोमवार तड़के 3.51 मीटर ऊंची लहर उठने का अनुमान है।

Mumbai Rain Red Alert: शनिवार 4 जुलाई को मूसलाधार बारिश ने मुंबई को बेहाल कर दिया। शहर के कई इलाकों में 12 घंटे के भीतर करीब 200 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें धंस गईं। कई हाई प्रोफाइल इलाकों में पेड़ गिर गए। कई जगह मकान ढह गए तथा सड़क और रेल ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Mumbai Rain Red Alert: महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से ठाणे, पालघर, नवी मुंबई और पुणे क्षेत्र में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां भूस्खलन और जलभराव के कारण कई सड़कें बाधित हो गईं। बाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

Mumbai Rain Red Alert: अधिकारियों ने बताया कि आईएमडी ने रविवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने शहर और उपनगरों में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना व्यक्त की है।

Mumbai Rain Red Alert: बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक के पिछले 24 घंटे में मुंबई के कई इलाकों में 200 मिलीमीटर से अधिक और कुछ स्थानों पर 300 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश हुई। सबसे अधिक 310.6 मिलीमीटर वर्षा विक्रोली पश्चिम स्थित बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस में दर्ज की गई। इसके बाद कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 306.6 मिलीमीटर और विक्रोली के टैगोर नगर पालिका स्कूल में 301.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Mumbai Rain Red Alert: बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, मालाबार हिल, कोलाबा, मेमनवाडा दमकल केंद्र, विक्रोली दमकल केंद्र, पवई स्थित पासपोली नगर पालिका स्कूल, भांडुप कॉम्प्लेक्स, अंधेरी दमकल केंद्र, जोगेश्वरी और गोरेगांव की आरे कॉलोनी सहित कई स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

Mumbai Rain Red Alert: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में जलभराव हो गया। पेड़ गिर गए और एक बिल्डिंग का हिस्सा ढहने से दो लोग घायल हो गए। पिछले 24 घंटे में कुल 93 शिकायतें मिली हैं।

Mumbai Rain Red Alert: अधिकारियों के अनुसार, ठाणे शहर, कल्याण, भिवंडी, उल्हासनगर, डोंबिवली और नवी मुंबई के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया जिससे कई लोग फंस गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आरडीएमसी प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि वागले एस्टेट क्षेत्र के किसान नगर स्थित 45 वर्ष पुरानी दो मंजिला तिवारी भवन की पहली मंजिल का एक हिस्सा ढह गया।

Mumbai Rain Red Alert: नवी मुंबई महानगर पालिका (एनएमएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद एहतियातन इमारत के सभी 17 फ्लैट खाली करा लिए गए। अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में ठाणे शहर में 184.66 मिलीमीटर बारिश हुई। इस मानसून में अब तक कुल 948.71 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 959.81 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें