Mumbai Metro Pillar Collapse : मुंबई के मुलुंड इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एलबीएस रोड पर शनिवार सुबह निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा ऑटो रिक्शा और कार पर गिर गया। पिलर के हिस्से के चपेट में आने से ऑटो में सवार 3-4 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को मुंबई के नॉर्थ-ईस्ट इलाके मुलुंड में बन रही मेट्रो लाइन का एक पिलर अचानक एक चलती ऑटोरिक्शा पर गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।
