Mumbai Weather: देशभर में मानसून ने दस्तक दे दिया है। राजधानी दिल्ली समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में इस समय लगातार बारिश हो रही है। वहीं मुंबई में पिछले कुछ समय से हल्की बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में मुंबई में तेज बारिश होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में शहर में तेज बारिश हो सकती है।
IMD ने सोमवार के दिन मुंबई में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी।
IMD के अनुसार, 4 अगस्त से मुंबई के मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश फिर से तेज होने की संभावना है। लेकिन इसको लेकर आईएमडी को ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मुंबई में दिन का अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 27°C रहने का अनुमान है। नमी 70 से 80 प्रतिशत तक रहने के कारण लोगों को दिनभर उमस और चिपचिपाहट महसूस हो सकती है। बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं अगले हफ्ते मुंबई में भारी बारिश की संभावना है।
इन इलाकों पर हो सकती है बारिश
मुंबई में 4 अगस्त को अलग-अलग इलाकों में अलग तरह से बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण मुंबई के कोलाबा, मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अंधेरी, बांद्रा और जोगेश्वरी जैसे पश्चिमी उपनगरों में तेज बारिश की संभावना है, जबकि कुर्ला, घाटकोपर और चेंबूर जैसे पूर्वी इलाकों में घने बादलों के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 5 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ लगातार बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।